Jaunpur News: नियमित जांच में जुटा प्रशासन: एसडीएम व सीओ ने दो गन हाउसों का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित राजपूत गन हाउस एवं बजरंग गन हाउस का बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) की संयुक्त टीम ने नियमित निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले दोनों गन हाउसों के लाइसेंस की वैधता की जांच की।

इसके बाद शस्त्रों और कारतूसों की निकासी रजिस्टर से मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की। कुछ रजिस्टरों में अधिक विवरण आवश्यक पाए जाने पर उन्हें आगे की जांच के लिए एसडीएम कार्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने दोनों गन हाउस संचालकों को अभिलेख सत्यापन हेतु कार्यालय बुलाया है।

एसडीएम व सीओ ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, ताकि जिले में शस्त्र लाइसेंस से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे।


ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!