- केराकत बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न
- चुनाव में 153 अधिवक्ताओं ने किया अपने मताधिकार का उपयोग
अरविन्द यादव
केराकत, जौनपुर। गुरूवार को तहसील बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में सुरेश कुमार राम अध्यक्ष तो महामंत्री पद पर हीरेन्द्र कुमार यादव चुन लिए गये वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत पाकर कृपाशंकर विजयी घोषित हुए है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील परिसर में चुनाव कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 158 अधिवक्ताओं में से 153 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के दिनेश प्रसाद शुक्ला व सुरेश कुमार मैदान में थे। दिनेश प्रसाद शुक्ला ने कुल 75 मत तो सुरेश कुमार ने 77 मत प्राप्त किया, जबकि एक मत खारिज हो गया। इस प्रकार दो मतों से सुरेश कुमार विजयी घोषित हो गये।
वहीं महामंत्री की त्रिकोणीय लड़ाई में जयप्रकाश, राजवन्त, हीरेन्द्र कुमार यादव मैदान में थे। जयप्रकाश ने 35, राजवन्त ने 58 जबकि हीरेन्द्र कुमार ने 60 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरविन्द कुमार भारती 56 तो कृपाशंकर ने 97 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। चुनाव सम्पन्न कराने में महेन्द्र शंकर पाण्डेय, बृजेश प्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव, महेन्द्र कुमार व प्रभाकर वर्मा ने अपनी महती भूमिका निभाई। सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने पर लोगों ने चुनाव कमेटी को बधाई दी।
इस मौके पर मान्धाता सिंह, बीपी सिंह, कुनाल वर्धन, शरद कुमार मिश्रा, आलोक पाण्डेय, आत्मा प्रसाद, उदय राज, लक्ष्मण आदि ने नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
.jpg)







