Jaunpur News: नये साल के दूसरे दिन केराकत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: नये साल के दूसरे दिन केराकत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • महिलाओं व बालिकाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। नव वर्ष के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह थाना केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक बबन सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान कोतवाली चौराहा, सरायबीरू, सिहौली चौराहा, स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बाजार में आई महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बेझिझक पुलिस व अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।

इस दौरान महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया।

उपनिरीक्षक बबन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल संजय यादव, महिला कांस्टेबल कुसुम, आशा, अनुपमा तथा होमगार्ड जवान रामविलास यादव, रविंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!