Jaunpur News: रामघाट शवदाह स्थल पर लगे सोडियम लाइट ख़राब

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: रामघाट शवदाह स्थल पर लगे सोडियम लाइट ख़राब
  • शवदाह करने आने वाले मृतक परिजन को हो रही परेशानी

बिपिन सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। पंचहटिया रामघाट शवदाह स्थल पर दूर-दराज इलाकों से शव लेकर दाह संस्कार करने आने वाले को अंधेरा होने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही रामघाट शवदाह स्थल पर अंधेरा हो जाता है।

वहीं मृतक के परिजन टार्च की रोशनी में अपने मृतक परिजन का दाह संस्कार मोबाइल टार्च की रोशनी में करते हुए नजर आते हैं। स्थानीय युवक सूरज चौहान ने बताया कि कई दिनों घाट पर खंभे पर लगी 6 लाइट खराब पड़ी है। नगर पालिका को बार-बार अवगत कराने के बाद भी वही स्थिति है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द घाट पर सभी लाइट सही कराने की मांग किया है जिससे आने वाले दिनों में शवदाह स्थल पर लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!