Jaunpur News: बेहतर शिक्षा ही बेहतर समाज का निर्माण करती है: राजेश वैश्य

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: बेहतर शिक्षा ही बेहतर समाज का निर्माण करती है: राजेश वैश्य
  • मुरली फाउण्डेशन ने सरकारी स्कूल के बच्चों को दिया डेस्क-बेंच

जौनपुर। समाजसेवी संस्था मुरली फाउण्डेशन ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ते हुए विशेषरपुर स्थित सरकारी प्राथमिक पाठशाला एवं चौकियां रोड स्थित चौकीपुर सरकारी अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य की उपस्थिति में डेस्क और बेंच प्रदत्त किया।

इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि एक सभ्य समाज की नींव केवल शिक्षा के जरिये ही रखी जा सकती है और इसकी आत्मा देश भर में चल रहे सरकारी प्राथमिक विद्यालय है जहां निशुल्क शिक्षा के जरिये सरकार द्वारा साक्षरता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में मुरली फाउंडेशन जौनपुर द्वारा इन प्राथमिक विद्यालयों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देकर सभ्य समाज के निर्माण में अपना अंशदान करने की पहल की जा रही है जिसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर में 20 की संख्या में एवं अंग्रेजी सरकारी प्राथमिक विद्यालय चौकीपुर को 10 की संख्या में डेस्क एवं बेंच उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम संयोजक मनीष चंद्रा ने बताया कि मुरली फाउंडेशन जौनपुर समाज के वंचितों को बेहतर सुविधाएं दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। आगे भी संस्था द्वारा समय समय पर प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संयोजक पंकज सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षणिक सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किये जायँगे जिसमें छात्राओं व महिला शिक्षकों के लिए शौचालय का निर्माण अथवा उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संस्था द्वारा ली जाएगी। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुये सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृति जानकारी दिया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों व अतिथियों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों समेत पास-पड़ोस के कोई भी बच्चा जो आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित हो, उसको प्राथमिक विद्यालय तक जाने हेतु अवश्य प्रेरित करें। संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों से प्रेरित हो अतिथि के रूप आए हुए डॉ. दिवाकर मौर्य ने संस्था से जुड़ समाज सेवा कार्यों में अपना योगदान देने की इच्छा व्यक्त किया।

इस अवसर पर अतुल जायसवाल, नित्यानंद पांडेय, संजय जायसवाल, योगेश साहू, नवीन मिश्र, डॉ. प्रमोद सैनी, देवेश गुप्त, हरिओम मौर्य सहित तमाम मौजूद रहे। अंत में सचिव अजय सिंह ने समस्त अतिथियों व सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!