Jaunpur News: थानाध्यक्ष सुजानगंज ने चौकीदारों को वितरित किया कम्बल

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: थानाध्यक्ष सुजानगंज ने चौकीदारों को वितरित किया कम्बल

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय द्वारा सभी ग्राम चौकीदारों को कम्बल वितरित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय द्वारा मंगलवार को थाना परिसर के साथ क्षेत्र में भी अपनी सेवा दे रहे चौकीदारों को कम्बल दिये।

इस दौरान फूलचंद पांडेय ने बताया कि अपनों तथा जरुरतमंदों की सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को भी इस भीषण ठंड में जरुरतमंदों की आवश्यकता अनुसार मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि चौकीदार थाने के परिवार है जो हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी के प्रति खरा उतरते हैं, इसलिए हमारा यह नैतिक कर्तव्य है कि उन चौकीदारों का हमें परिवार की तरह ख्याल रखना चाहिए।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजनाथ यादव, मानस तिवारी, संजीव यादव, अमरनाथ तिवारी, सुदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!