- 2.5 किमी. चौड़ीकरण मार्ग का किया शिलान्यास, क्षेत्रवासियों ने विधायक को दी शुभकामना
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा जफराबाद के जलालपुर मुख्य मार्ग से जलालपुर कस्बे की रोड के चौड़ीकरण एवं शुद्धिकरण कार्य हेतु शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय द्वारा किया गया। लंबाई 2.5 किलोमीटर जिसकी लागत 5 करोड़ 37 लख रुपए तक है। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोहगाजर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मक्खन यादव, रेहटी ग्राम पंचायत के प्रधान नन्हे लाल यादव, समाजसेवी गुरु गोपाल सिंह, समाजवादी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर शिवचंद यादव, काकोरी सेक्टर प्रभारी लाल बहादुर पाल, ओईना सेक्टर प्रभारी मुख्तार अहमद, लोहगाजर सेक्टर प्रभारी सुरेश पटेल, शकीर उर्फ बबलू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्र तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वहीं सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक जी को शुभकामना देते हुये कहा कि आपका जो प्रयास है, वह सराहनीय है। आप जब भी मंत्री या विधायक हुए क्षेत्र में तमाम ऐसे कार्यों को किया जो लोग आज भी आपको उतना ही स्नेह एवं सम्मान देते हैं, हम लोगों को आशा और विश्वास है कि आप ऐसे ही अपने स्नेह और विश्वास को हम लोगों के प्रति बनाए रखेंगे।
इस मौके पर विधायक श्री राय ने बताया कि आप लोगों का स्नेह और हम पर जो विश्वास आप लोगों ने किया है, उस पर मैं पूरा खरा उतरने का प्रयास करता हूं। पूरे विधानसभा का विकास एवं हर लोगों का सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता होती है। मैं जो भी हूं, कार्यकर्ता एवं आप लोगों का स्नेह और विश्वास ऐसे ही हम पर बना रहा तो मैं आने वाले दिनों में जफराबाद विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बना कर उससे ऊपर ले जाऊंगा। मैंने जो कार्य किया है, वह आप लोगों के सामने है, धरातल पर हर जगह दिख रहा है।
.jpg)






