Jaunpur News: शाहगंज पुलिस को मिली सफलता

Aap Ki Ummid
follow us

शाहगंज, जौनपुर। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को शनिवार को सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में शाहगंज थाना पुलिस टीम ने अम्बेडकरनगर भादी क्षेत्र से शांति भंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेन्द्र कुमार पुत्र राम आसरे गौतम निवासी अम्बेडकरनगर भादी, थाना शाहगंज के रूप में हुई। 

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह तथा उपनिरीक्षक सुभाष गिरी अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!