Jaunpur News: नाबालिग किशोरी लापता, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Aap Ki Ummid
follow us

बिपिन सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने पर आकर तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी 15 वर्षीय नतिनी बीते 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे से अचानक कहीं चली गई। काफी खोजबीन की गई कहीं भी कुछ नहीं पता चला।

थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों से जानकारी हुई कि किशोरी मोबाईल का नही प्रयोग करती है फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!