Jaunpur News: दंगल का किया गया आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: दंगल का किया गया आयोजन
  • सुदामा अयोध्या ने कासिम मिर्जापुर को आसमान दिखाकर बाजी की अपने नाम

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छंगापुर में सत्यम पहलवान के संयोजकतत्व में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से विराट दंगल का आयोजन हुआ। 20 जोड़ी पहलवानों ने अपनी कला को दिखाकर दर्शकों को मन मोह लिया। दिल्ली के लालू पहलवान ने गोरखपुर के खलीफा को चारों खाने चित्त कर बाजी अपने नाम कर ली।

इसी प्रकार सत्यम सुजानगंज ने अरशद मेरठ को अरविंद तिवारी प्रयागराज ने गजाधर गाजीपुर को बादल थापा नेपाल ने काशी कानपुर को सुदामा अयोध्या ने कासिम मिर्जापुर को आसमान दिखाकर बाजी अपने नाम कर ली और दर्शकों की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के उद्घोषक लाला पाठक वाराणसी रहे। निर्णायक की भूमिका में ओम प्रकाश कृषि विभाग और संत लाल रहे।

कार्यक्रम में सपा नेता पंकज मिश्रा, बसपा नेता विनोद मिश्रा, भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि श्रीप्रकाश शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सत्यम मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


ads



ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!