शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
बता दें कि 10 जून 2025 को रामपुर निवासी दिनेश सिंह की 17 वर्षीय पुत्री जान्हवी सिंह को शशिकांत उर्फ महादेव बिंद बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में थाना शाहगंज में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 तथा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उपनिरीक्षक राम विलास व टीम द्वारा चिरैया मोड़ से आरोपी शशिकांत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने लड़की से प्रेम संबंध होने की बात कबूल किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, उपनिरीक्षक राम विलास, हेड कांस्टेबल मुन्ना लाल यादव और कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।
.jpg)






