Jaunpur News: भीषण ठंड में भी जनता से रूबरू हो रहीं चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल, वार्ड-9 में किया जनसम्पर्क

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: भीषण ठंड में भी जनता से रूबरू हो रहीं चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल, वार्ड-9 में किया जनसम्पर्क
  • मोहल्ला सिपाह प्रथम में पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खां के परिवार से की मुलाकात, मिला आशीर्वाद

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। नगर पंचायत केराकत की चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल इन दिनों कड़ाके की भीषण ठंड के बावजूद बिना रुके और बिना थके नगर के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने नगर पंचायत केराकत के वार्ड संख्या-9, मोहल्ला सिपाह प्रथम में जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनसंपर्क के दौरान चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल मोहल्ला सिपाह प्रथम स्थित पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खां के आवास पर पहुंचीं। जहां उनके पुत्र पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता मोहम्मद असलम खां, उनके छोटे भाई समाजसेवी अमजद खान, बहन रोशनी खानम, फिरदोश खानम एवं गुड़िया खानम सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान चेयरमैन ने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना और आत्मीय बातचीत की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खां एवं उनके परिवारजनों ने चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल को आशीर्वाद देते हुए पुनः केराकत नगर पंचायत का चेयरमैन बनने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी नगर के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई।

चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल ने कहा कि नगर के सभी 11 वार्डों का समान रूप से विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता के सहयोग से केराकत को और अधिक स्वच्छ, सुंदर व विकसित नगर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन के साथ काफी संख्या में नगरवासी, समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!