शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। दिन भर नहीं दिखाई दिया धूप, नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र सहित कड़ाके की ठंड से और घने कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर रुकावट पड़ गया। सड़कों पर दृश्यता में कमी व कोहरे के कारण सड़कों पर लोगों का आना जाना कम दिखाई दिया।
वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलानी पड़ रही है और फोग लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण गलन और ठिठुरन बढ़ गया है जिससे सुबह के समय कार्य पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजारों में और सार्वजनिक स्थान पर रौनक कम दिखाई दे रहा है। ज्यादा जरूरी कार्य होने पर ही लोग बाजारों में आ रहे हैं।
वहीं पक्षियों व जानवरों को भी बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में भी लोग दुकान खोलकर ग्राहक के इंतजार में अलाव जलाकर इस कड़ाके की ठंड में बैठे नजर आ रहे हैं।
.jpg)





