Jaunpur News: सामाजिक संस्था ने 8 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मान समारोह आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सामाजिक संस्था ने 8 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मान समारोह आयोजित

फहद खान

शाहगंज, जौनपुर। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जन कल्याण सेवा संस्थान का आठ वर्ष पूर्ण होने पर रसूलपुर सबरहद स्थित प्रधान कार्यालय पर सोमवार की रात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संरक्षक अफजल खान ने क्षेत्र के चिकित्सकों, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों, पत्रकारों व सफाई सेवकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी जियाउद्दीन खान ने संस्था के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी लोगों की मदद करने का विश्वास दिलाया। जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई के अध्यक्ष अखलाक खान ने अपने संबोधन में संस्था की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष श्री खान को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद अध्यक्ष अफजल खान ने नगर पालिका परिषद के सफाई नायक, सफाई सेवकों, चिकित्सकों, विद्युत विभाग के कर्मचारियों, पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

श्री खान ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के दबे कुचले और पीड़ित लोगों की मदद के लिए संस्था सदैव तत्पर है, उनके  लिए लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर मिर्जा शाहनवाज, चिकित्साधिक्षक डा. रफीक फारूकी, एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, जेई राजकुमार सिंह, जेई रामप्रकाश गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार, गिरिश यादव, रेहान अहमद, इकरार खान, फहद खान, विवेक गुप्ता, डा. अजीम खान, डॉ. नदीम खान आदि मौजूद रहे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!