फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के वर्तमान सचिव रविकांत जायसवाल ने पिता की पुण्यतिथि पर परिवार लायंस क्लब के साथियों संग सोमवार को सिधाई गांव स्थित गौशाला पहुंचे। जहां गौवंशों को पूजन अर्चन के बाद मिनरल मिक्चर और गुड़ खिलाया।
कार्यक्रम निदेशक डा. आलोक सिंह पालीवाल के सुझाव पर गौ सेवा परमो धर्मः का मूलमंत्र आत्मसात करते हुए उक्त संस्था ने सदस्यों का जन्मदिन गौवंशों की सेवा का निर्णय लिया। इस अनूठे पहल की शुरुआत लायंस क्लब के वर्तमान सचिव रविकांत जायसवाल ने अपने पिता स्व. रामानंद जायसवाल की पुण्यतिथि मनाकर किया। सोमवार को श्री जायसवाल पत्नी विश्वानी व बेटे शिवांश सहित लायन साथियों के साथ उक्त गौशाला पहुंचे। जहां गौमाता का तिलक और माल्यार्पण कर गौवंशों को मिनरल मिक्चर और गुड़ खिलाया।
वक्ताओं में मनोज जायसवाल, आलोक गुप्ता, मनीष जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, राजेश चौबे प्रमुख रहे। संचालन मनोज पाण्डेय और अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अरुण पांडेय ने किया। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण बिंद, रोमिल, अनिमेष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
.jpg)





