Jaunpur News: मिशन शक्ति में चलाया गया जागरूकता अभियान

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: मिशन शक्ति में चलाया गया जागरूकता अभियान

अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व मिशन शक्ति फेज 5 के क्रम के साथ नये कानून के बारे जागरूता अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में शुक्रवार को थाने से सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर नये कानूनों, महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता आदि के सम्बन्ध में बयालसी इण्टर कालेज, जंगी पीजी कालेज, जनहित पीजी कालेज, सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज, ओमेगा पब्लिक स्कूल, प्रकाश ज्ञानोदय इ0का0, रामेश्वर इ0का0 आदि स्थानों पर अभियान चलाकर नये कानून के बारे में जागरूक किया गया।

साथ ही सार्वजिनक स्थान मकरा चौराहा, लहंगपुर तिराहा, सिरकोनी बाजार,  राजेपुर मंदिर के पास, भाऊपुर बाजार, पुरेंव बाजार, रामपुर सोईरी, पराऊगंज बाजार, चवरी बाजार, नत्थनपुर बाजार, जलालपुर चौराहा, महिमापुर गुमटहिया मार्केट आदि स्थानो पर नये कानून के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा 75 शोहदो को लाल कार्ड जारी किया गया।

इस दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने पर 84 वाहनों का चालान किया गया। कुल 3 स्थानों पर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और 4 स्थानों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 7 स्थानों पर नुक्कड नाटक के माध्यम से नये कानून के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं पर छींटाकशी करने वाले 4 शोहदों पर अभियोग पंजीकृत किया गया जिससे महिलाएं सुरक्षित तरीके से निडर होकर आ जा सके।


 


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!