Jaunpur News: युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुआ हसनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के विषय में बताया गया कि उक्त गांव निवासी अवनीश यादव पुत्र स्व. भोलानाथ बिगत 5 सालों से मुंबई रहकर इलेक्ट्रिक का कार्य करता था। बीते एक माह से वह घर पर आया था।

आज रात में मुंबई जाने का उसका टिकट था लेकिन सुबह 6:30 बजे तक जब आज उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाकर उसे जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं जगा तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया। देखा गया कि वह अंदर से बंद था। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किये तो देखे कि युवक पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसका बड़ा भाई मुंबई में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। उसकी मां घर पर अकेले बिलखकर रो रही है।

पूछने पर उसने बताया कि मेरा बेटा फांसी क्यों लगा लिया, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं। फिर हाल पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकता है। फिर हाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।


 
ads



ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!