Jaunpur News: एडीएम ने बूथ व हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: एडीएम ने बूथ व हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

जौनपुर। मेगा डिजिटाइजेशन डे पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने विधानसभा 366 जौनपुर के बूथ व हेल्प डेस्क का आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्थापित डिजिटाइजेशन सेंटर टीडी कॉलेज, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट सभागार का भी निरीक्षण किया गया।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन के कार्य को गति देने हेतु एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ को संतोषजनक प्रगति लाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। हेल्प डेस्क पर कार्मिकों की तैनाती कर लोगों को एस0आई0आर0 फॉर्म भरने में सहायता की जा रही है।

सभी नगर निकायों द्वारा भी लाउडस्पीकर और माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को एस0आई0आर0 फॉर्म भरते हुए जमा करने की अपील की जा रही है।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!