मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम छाछो निवासी रेखा यादव पत्नी रमाकान्त यादव द्वारा 23 नवंबर 2025 को अपने पति की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उनके पति रामकान्त यादव मुम्बई से जौनपुर के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि प्रयागराज पहुंचने के बाद उनके पति ने अपने साथी अशोक यादव को वाहन लेकर बुलाया था और दोनों साथ ही घर लौटने वाले थे।
गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान संदिग्ध अशोक कुमार यादव ने चौंकाने वाली जानकारी दी। उसने स्वीकार किया कि रामकान्त यादव, जो थाना मछलीशहर का हिस्ट्रीशीटर भी रहा है। मछली शहर थाने में उसके उपर छिनैती, छेड़खानी सहित कुल छः मुकदमा दर्ज है। उसके साथ उसका पुराना विवाद और पैसों का लेन–देन था। इसी रंजिश में उसने जौनपुर लौटते समय थाना सिकरारा क्षेत्र के ग्राम समाधगंज के पास रमाकान्त यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया।
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने शव एवं आला-ए-कत्ल बरामद कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है तथा घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
.jpg)






