Lucknow News: डा. काशी प्रसाद जायसवाल जयन्ती समारोह 27 नवम्बर को

Aap Ki Ummid
follow us

Lucknow News: डा. काशी प्रसाद जायसवाल जयन्ती समारोह 27 नवम्बर को

शुभम जायसवाल

लखनऊ। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रबुद्ध जयसवाल कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा 27 नवम्बर दिन गुरुवार को राष्ट्रवादी इतिहासकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मुद्रा शास्त्री डॉ काशी प्रसाद जायसवाल की 145वीं जयंती व मेधावी सम्मान समारोह मनाया जाएगा। इसी को लेकर अध्यक्ष इं. जीपी जायसवाल के आवास पर बैठक हुई जहां डॉ जायसवाल के बारे में चर्चा हुई।

कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी तथा नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधि व विधायक शामिल होंगे जिनका सम्मान किया जाएगा। साथ ही स्मारिका के विमोचन का आयोजन धूमधाम के साथ सेक्टर एक विकास नगर, बाजार इंडिया के सामने कुर्सी रोड़, लखनऊ में प्रातः 10.30 बजे से आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि, आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश नितिन अग्रवाल तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल विधायक, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक मनीष जायसवाल, संजय प्रताप जायसवाल पूर्व विधायक, उपसभापति पीसीएफ रमाशंकर जायसवाल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. गुलाब चंद्र जायसवाल, इं. जीपी जायसवाल अध्यक्ष, सुरेश जायसवाल महामंत्री, राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, इं. हरीश चन्द्र जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल, दीपू जायसवाल, राकेश जायसवाल चीफ मैनेजर, रोहित जायसवाल, हरपाल सिंह कर्नवाल, श्रीकांत जयसवाल, श्रवण कुमार, हरीराम जायसवाल, डॉ. रामकुमार जायसवाल, इं. केके जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, दयाराम जायसवाल आदि ने कार्यक्रम में सहभाग किया।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!