Jaunpur News: बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये किया गया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये किया गया जागरूक
  • छात्राओं को मिली सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में थाना सरपतहां की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ऊंचगांव में बालिकाओं हेतु आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने की।

उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, आत्मरक्षा के महत्व और अपराध से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व इमरजेंसी सेवा 108 जैसी जरूरी सेवाओं के प्रयोग का तरीका समझाया गया।

थानाध्यक्ष ने छात्राओं को साहसी और आत्मविश्वासी बनने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में बिना झिझक सहायता मांगें। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर राय, कांस्टेबल अमरजीत महिला कांस्टेबल सविता एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं। जागरूकता के क्रम में थानाध्यक्ष ने सरपतहां गांव में उपस्थित क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों को नए भारतीय कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान स्थानीय प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

 


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!