Varanasi News: 100 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया संविधान दिवस

Aap Ki Ummid
follow us

Varanasi News: 100 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया संविधान दिवस

शुभांशू जायसवाल

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज 100 यू.पी. बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को संविधान दिवस मनाया। संविधान दिवस पर उपस्थित सभी को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलायी गयी।

इस मौके पर प्राचार्या डॉ. मिथलेश सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया।

लेफ्टीनेंट उषा बालचंदानी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुशरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कैडेट्स मोहिनी गौड़ ने किया। अंत में डॉ. दिव्या ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!