Jaunpur News: जाम के झाम से जूझ रहा कस्बा, नगर पंचायत खेतासराय मौन!

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जाम के झाम से जूझ रहा कस्बा, नगर पंचायत खेतासराय मौन!
  • नालियों से लेकर पटरियों तक फैला अतिक्रमण, व्यवस्था ठप

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पर बसा स्थानीय कस्बा इन दिनों अतिक्रमण और प्रशासनिक लापरवाही की मार झेल रहा है। कस्बे के बीचों-बीच गुजरने वाला मुख्य मार्ग सुबह होते ही अराजकता का ऐसा केंद्र बन जाता है जहां ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है। नालियों के ऊपर तक दुकानों का फैलाव और पटरियों पर कब्जा किए ठेले-खोमचे रोजाना जाम का स्थायी कारण बने हुए हैं।

सुबह से ही सड़क पर अवैध फुटपाथी दुकानें जम जाती हैं। इसके बाद वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं तो पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता बचा नहीं रहता। मामूली कहासुनी कई बार झगड़े में बदल जाती है लेकिन न पुलिस की सक्रियता दिखती है न नगर पंचायत की।

स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग किसी यातना से कम नहीं। दुकानों के सामने बाइकें रोककर खरीदारी करना आम बात है जिससे सड़क का आधा हिस्सा हमेशा कब्जे में रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क अब राहगीरों की नहीं, बल्कि दुकानदारों की हो गई है। नगरवासियों का कहना है कि वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है लेकिन न कभी बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चला न स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए गए। शिकायतें देने के बावजूद फाइलें धूल फांकती रहीं और समस्या और गंभीर होती गई।

उधर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। सवारी के इंतजार में मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़े कर देना आम दृश्य बन गया है। न कोई तय स्टैंड, न किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई। शादी-विवाह के सीजन में तो जाम का संकट दोगुना हो गया है। खरीदारी के लिए आए लोगों और बारातों के निकलने के बीच कस्बे में घंटों तक आवागमन बाधित रहता है।

Jaunpur News: जाम के झाम से जूझ रहा कस्बा, नगर पंचायत खेतासराय मौन!

खेतासराय में जाम की वजह से सुबह-शाम बच्चों को समय पर स्कूल पहुँचाना मुश्किल हो जाता है। पीक आवर्स में सड़कें इतनी ठप्प हो जाती हैं कि पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है। यदि जिम्मेदार विभाग समय-समय पर निगरानी करें तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है

-संजय विश्वकर्मा (नगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय)।

Jaunpur News: जाम के झाम से जूझ रहा कस्बा, नगर पंचायत खेतासराय मौन!

खेतासराय में बढ़ते जाम का सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। ग्राहक दुकान तक पहुँचने से कतराने लगे हैं। दुकानों के सामने नो-पार्किंग लागू हो, लेकिन साथ में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी जरूरी है, तभी हालात में सुधार संभव होगा। -विनीता मौर्या (भाजपा नेत्री खेतासराय)

Jaunpur News: जाम के झाम से जूझ रहा कस्बा, नगर पंचायत खेतासराय मौन!

खेतासराय में जाम की हालत इतनी खराब हो गई है कि सब्ज़ी लेने निकलना भी मुश्किल हो गया है। आधे घंटे का काम अब एक-डेढ़ घंटे में करना पड़ता है। संकरी सड़कों पर दुकानदारों का फुटपाथ तक कब्ज़ा रहने से हालात और बिगड़ रहे हैं। जाम ने लोगों का समय और धैर्य दोनों खत्म कर दिया है। -संदीप मौर्या (व्यापारी खेतासराय)

Jaunpur News: जाम के झाम से जूझ रहा कस्बा, नगर पंचायत खेतासराय मौन!

खेतासराय में जाम के कारण कई बार गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाते और उनकी जान तक चली जाती है। लगातार लगने वाला जाम प्रदूषण भी बढ़ा रहा है। इस स्थिति से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार विभागों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। -डॉ. सालिम (बीएम हॉस्पिटल खेतासराय)

Jaunpur News: जाम के झाम से जूझ रहा कस्बा, नगर पंचायत खेतासराय मौन!

इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या ने बताया कि कस्बे में माइक से सूचना देकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी। नगर पंचायत इस दिशा में ठोस कदम उठायेगा।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!