- अब तक की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के सिहीपुर में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव की दृष्टि से जिला बैठक हुई जहां आगामी चुनावी रणनीति तथा शिक्षक वर्ग में संगठनात्मक संवाद को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री आशीष सिंह बघेल रहे जिन्होंने आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और सहभागिता से जुड़ा लोकतांत्रिक अवसर है। उन्होंने संगठन को निर्देशित करते हुए बताया कि प्रत्येक शिक्षक तक पहुंच, संवाद, मुद्दों की समझ और सकारात्मक संदेश के साथ प्रबोधन अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुये बताया कि शिक्षित वर्ग राष्ट्र निर्माण का बौद्धिक आधार है और उनके बीच संगठन की भूमिका को मजबूती से स्थापित करना समय की मांग है। उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के साथ सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
शिक्षक एमएलसी चुनाव के महत्व, संगठन की भूमिका, शिक्षक समाज के अपेक्षाओं तथा आगामी चरणबद्ध कार्यक्रमों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, राकेश शुक्ला, सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह, रमेश दुबे, लाल बहादुर यादव, दिलीप गुप्ता, उमेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






