वीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी शौच के लिये खेत की तरफ गयी थी। उसके गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया उक्त गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दिया।
उसने आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 25 सितम्बर को घर से शौच के लिये निकली थी। देर शाम तक जब वह घऱ नहीं आयी तो परिजन खोजबीन करने लगे। जानकारी हुई की गांव का एक युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई में जुट गयी।