Gurugram News: तुलिप वायलेट में छठ पूजा का हुआ भव्य आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Gurugram News: तुलिप वायलेट में छठ पूजा का हुआ भव्य आयोजन

इं. आरके जायसवाल

गुरुग्राम। तुलिप वायलेट सोसाइटी में इस वर्ष भी आसपास की विभिन्न सोसायटियों के निवासियों ने एकजुट होकर सामूहिक छठ पूजा का सफलतापूर्वक आयोजन किया। छठी मइया के जयकारों, पारंपरिक गीतों और आस्था से भरे माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार तथा समाज की समृद्धि की कामना किया, वहीं सुबह में उगते हुए सूर्य र्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में तुलिप वायलेट, तुलिप ऑरेंज, तुलिप व्हाइट, तुलिप येलो, तुलिप पर्पल समेत नजदीकी क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ शामिल हुए। व्रतधारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई जिसमें स्वच्छ घाट, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, प्रकाश और पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।

आयोजन समिति ने बताया कि सामूहिक छठ पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करती है। समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पूरी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों और पदाधिकारियों ने सभी व्रतधारियों व निवासियों के सुख-समृद्धि तथा स्वास्थ्य की कामना किया और आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!