Jaunpur News: छठ महापर्व पर श्रद्धा की लहर, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: छठ महापर्व पर श्रद्धा की लहर, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
  • व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। आस्था और सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ पर सोमवार को शाहगंज क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा की अनूठी छटा बिखरी रही। नगर के राम जानकी मंदिर बोलिया पोखरा व साव का पोखरा के घाटों पर सुबह से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेश—भूषा में सज—धज कर पूजा सामग्री से सजी डगरा में अर्घ्य अर्पित करने पहुंचीं। सूर्यास्त के समय जैसे ही ढोलक, घंटी और छठ गीतों की गूंज उठी, पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से भर उठा।

संध्या अर्घ्य पर व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा जीवन में मंगलकामना किया। घाटों पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भीड़ रही। वहीं महिलाएं पारंपरिक लोक गीत गाती हुईं पूजा-पाठ में लीन नजर आईं। राम जानकी मंदिर परिसर में मंदिर महंत बाबा धीरज दास ने विधि-विधान से भव्य आरती संपन्न कराई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

छठ महापर्व के दौरान नगर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। कोवली पुलिस चौकी के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने भी मेले और घाटों पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील किया। शांतिपूर्ण और श्रद्धामय माहौल में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का यह दृश्य लोगों के लिए अविस्मरणीय रहा। मंदिर प्रशासन के साथ ही सुरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य वार्ड सात और ग्राम प्रधान ने कलावती देवी पूर्व प्रधान सियाराम यादव न अपने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

साव का पोखरा मंदिर प्रशासन के साथ ही सुरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य  वार्ड 7 और ग्राम प्रधान ने कलावती देवी पूर्व प्रधान सियाराम यादव न अपने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!