शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील स्थित सभागार में जौनपुर पत्रकार संघ मडियाहूं इकाई का चुनाव विपिन प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद हेतु चौथी बार राधाकृष्ण शर्मा एडवोकेट को निर्विरोध अध्यक्ष एवं प्रणबेश मिश्रा को पहली बार महामंत्री चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश पांडेय तथा उपाध्यक्ष पद पर सुशील सिंह, विपिन प्रकाश दुबे तथा राहुल सिंह को चुना गया। अरविंद दुबे संगठन मंत्री, कन्हैया लाल पांडेय सूचना मंत्री, संजय माली मंत्री एवं चंदन केसरी को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में दयाशंकर यादव, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, शुभम सिंह, आनंद तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी को चुना गया।