Jaunpur News: शताब्दी संकल्प समृद्धि का शताब्दी पर्व कार्यक्रम सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: शताब्दी संकल्प समृद्धि का शताब्दी पर्व कार्यक्रम सम्पन्न

अतुल राय/दिलीप कुमार

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सभागार में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 का कार्यक्रम 3:00 बजे से प्रारंभ हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में जखनिया के लोकप्रिय विधायक बेदी राम, ब्लॉक प्रमुख जलालपुर बदामा देवी, खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार, राजीव सिंह बेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, प्रधानगण एवं ब्लाक के कर्मचारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना।

अंत में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक में लगे क्यू आरकोड को स्कैन करके कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव दे सकता है।

उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को शताब्दी संकल्प 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी रखनी होगी तभी वह निचले स्तर के व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करके विकसित भारत का सपना पूरा कर सकेंगे। वह निष्पक्ष भाव से हर घर पक्का मकान बिजली पानी और समुचित शिक्षा का प्रबंध करवाये।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!