Jaunpur News: बिना वनकर्मी का काटा जा रहा था लाखों का हरा पेड़

Aap Ki Ummid
follow us

  • ग्रामीणों की सूचना पर जागा विभाग

विपिन तिवारी

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिहां गोविन्दपुर गांव में रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ करीब 6 लोग पहुंचे और गांव के मुख्य मार्ग से सटे दुर्गा पूजा पंडाल के पीछे हरे शीशम के पेड़ की कटाई शुरू कर दी। जब ग्रामीणों ने उक्त पेड़ के काटने की वजह पूछी तो उक्त पेड़ काट रहे लोगों ने बताया कि वन दरोगा के कहने पर पेड़ काटा जा रहा यह पेड़।

दुर्गा पूजा पंडाल पर गिर सकता था जबकि पंडाल से पेड़ दूसरी दिशा में था। ग्रामीणों ने तब पेड़ काट रहे लोगों से यह पूछा कि किसके कहने पर पेड़ काटा जा रहा तब पेड़ कटवा रहे लोग यहां वहां की बात करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की।

माना जा रहा था कि कुछ लोगों द्वारा उक्त पेड़ को प्राइवेट लोगों को बेचने का प्रयास किया जा रहा था। इस बारे में क्षेत्राधिकारी वन विभाग शालिनी चौरसिया ने कहा कि अगर हरा पेड़ काटा जा रहा है तो वह गलत है। सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!