- योगेन्द्र सिंह अध्यक्ष एवं रजत सिंह चुने गये महामंत्री
अजय पाण्डेय
जौनपुर। तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, उपाध्यक्ष आलोक सिंह, कोषाध्यक्ष हर्ष सिंह, उप कोषाध्यक्ष शुभम सिंह, महामंत्री रजत सिंह, उप महामंत्री प्रिंस सिंह चुने गये।
इस दौरान बताया गया कि रामलीला का शुभारम्भ आगामी 14 अक्टूबर से शुरू हो गया जिसका समापन 18 अक्टूबर को होगा। वहीं यह भी बताया गया कि रावण दहन एवं मेला 19 अक्टूबर एवं भरत मिलाप 20 अक्टूबर को होगा।
निर्देशक मंडल में बृजेश सिंह, मनीष सिंह, विनीत सिंह, अनूप आनंद सिंह, संदीप सिंह, संजीव सिंह, आशीष सिंह, विनय सिंह, सुजीत सिंह आदि रहे।
.jpg)







