नई दिल्ली। जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट दिल्ली उच्च न्यायालय के संयोजन में आगामी 12 अक्टूबर दिन रविवार को सायं 4 बजे से दीपावली मंगल मिलन समारोह का आयोजन मंत्री जी के निवास स्थान लोधी स्टेट नई दिल्ली में होगा। समारोह की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री श्रीपाद येशो नाईक करेंगे। वहीं समारोह में पूरे देश कलवार , कलाल एवं कलार समाज के मंत्री, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।
संस्था की तरफ से शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि समारोह में तेलंगाना सरकार के केबिनेट मंत्री पूनम प्रभाकर गौड़, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल और बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना से सभी स्वजातीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। देश के सभी राज्यों से राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी, राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल इंदौर, प्रकाश चौधरी पूर्व विधायक, हरीशंकर जायसवाल पूर्व विधायक, अटल गुप्ता, राजाराम शिवहरे, सुरेंद्र राय, राजीव जायसवाल कटिहार, अजय जायसवाल, गुलाब चंद जायसवाल आदि प्रमुख लोग आएंगे।
समारोह के स्वागताध्यक्ष संस्था के चेयरमैन दिल्ली के अजय जायसवाल एवं सह स्वागताध्यक्ष लोहटन जायसवाल होंगे। महासभा महासचिव बृजेश गुप्ता ने बताया कि पूरे भारत के जायसवाल कलवार समाज के प्रमुखों को एक मंच पर गोलबंद किया जा रहा है। समाज के एकता के लिए आवाज बुलंद होगी। उन्होंने आगे बताया कि शैलेन्द्र जायसवाल जैसे ऊर्जावान नेता के नेतृत्व में समाज की एकजुट करने का ऐसा कार्यक्रम पूरे साल चलता रहता है। महासभा के संरक्षक गोपाल जी जायसवाल ने दिल्ली समाज के लोगों को समारोह में आने का आग्रह एवं निमंत्रण दिया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल ने आगे बताया कि मंत्री श्रीपाद येशो नाईक के उत्तम, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु जीवन के लिए उसी दिन प्रात:काल 9 बजे से 12 बजे तक मां भगवती के मंदिर में हवन, पूजन, यज्ञ एवं भंडारा का आयोजन विवेकानंद हॉस्पिटल एवं योग संस्थान खुरेजी खास के प्रांगण में (नजदीक निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन) प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य विक्रमादित्य द्वारा किया जाएगा।
इसी शृंखला में जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर (पंजीकृत) का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येशो नाईक से मुलाकात करके दीपावली मिलन समारोह का उनके सरकारी बगले पर निमंत्रण पत्र सौंपा। जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में बृजेश गुप्ता महासचिव, जयप्रकाश जायसवाल कोषाध्यक्ष, मीनाक्षी जायसवाल महिला अध्यक्ष, वर्षा जायसवाल महिला महासचिव, आदित्य गुप्ता एवं ओजस्वी जायसवाल सभी ने मुलाकात करके उन्हें 12 अक्टूबर के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस दौरान महिला अध्यक्ष मीनाक्षी जायसवाल एवं महिला महासचिव वर्षा जायसवाल ने शाल भेंट किया तो महासचिव बृजेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
.jpg)






