इं. आर.के. जायसवाल
गुरुग्राम। पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज की आम सभा सम्पन्न हुई जहां विनोद कुमार को अध्यक्ष, श्याम प्रसाद साह को महासचिव एवं राम प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से पुनः चुना गया। अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सभा की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक ताराचंद तिवारी तथा निगरानी समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने की।
बैठक में पिछली आय-व्यय का अंकेक्षण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद निगरानी समिति अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने उपस्थित सदस्यों से आम सहमति एवं चुनाव की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श कराया। सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पुनः विनोद कुमार को अध्यक्ष, श्याम प्रसाद साह को महासचिव तथा राम प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष के रूप में चुना।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों के भरोसे को बनाए रखते हुए वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और सामाजिक हित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि पूर्वांचल भवन में आगामी 8 नवंबर को पिछले वर्ष की भांति, अखण्ड अष्टयाम का आयोजन किया जायेगा।