जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल के पास श्री राम धर्मशाला में प्रजापति समाज द्वारा चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक संपादक महेंद्र कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक की गई।
जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि नगर के अटाला मस्जिद निकट हिंदी भवन में 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को सिविल कोर्ट जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रजापति विकलेश कुमार के अध्यक्षता में पद्मश्री रत्नप्पा कुम्भार की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी और इस जयंती समारोह में प्रजापति समाज के समस्त संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में चक्रदूत प्रजापति समाज, प्रजापति महासभा जौनपुर, सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट सहित अन्य संगठनों ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान किया।
इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट जिला अध्यक्ष सभासद बसंत प्रजापति, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति, महासचिव अजय प्रजापति एडवोकेट, संगठन मंत्री संजय प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, प्रचार मंत्री जियालाल प्रजापति एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अरविंद प्रजापति एडवोकेट, उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति, रामशरण प्रजापति, समरजीत प्रजापति, सावन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।