शाहगंज, जौनपुर। नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने कात्यायनी स्वरूप में मां दुर्गा का दर्शन—पूजन किया। मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के सभी दोष दूर होते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और विवाह संबंधी सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। कहा जाता है कि मां दुर्गा की साधना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। नवरात्रि का 7वें दिन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है।
मां दुर्गा को योग्य कन्याओं की देवी माना गया है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में उल्लेख है कि गोपियां भगवान श्रीकृष्ण को पति के रूप में पाने के लिये यमुना तट पर माँ दुर्गा की पूजा करती थीं तभी से यह मान्यता प्रचलित है कि मां दुर्गा की साधना से सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। पंडाल खुलने के पश्चात सभी भक्तों भक्तों ने आरती पूजन किया। भक्तों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन पूजन के लिये लगी थी। कतार में खड़े होने दर्शनार्थी जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने कात्यायनी स्वरूप में मां दुर्गा का दर्शन—पूजन किया। मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के सभी दोष दूर होते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है बाधाएं समाप्त होती हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष अम्बरीष पाण्डेय, महामंत्री शुभम सेठ, उपाध्यक्ष अप्पू अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री डा. बालाजी राव, कृष्णकांत सोनी, विजय अग्रहरि, अखिलेश मौर्य, दिनेश अग्रहरि, विष्णुकांत गुप्ता, आनंद जायसवाल, अंकित, नितेश, रवि मौर्य, कल्लू सोनी, मीडिया प्रभारी चन्दन अग्रहरि, बिनायक अग्रहरि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
.jpg)






