Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम की पहल से बिछड़े दम्पत्ति का हुआ मिलन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम की पहल से बिछड़े दम्पत्ति का हुआ मिलन

अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। मिशन शक्ति टीम की पहल से रविवार को दो वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी का पुनर्मिलन हो गया। थाने में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर गले लगाया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गये।

सिरकोनी बाजार निवासी आनन्द जायसवाल और उनकी पत्नी अंबिका देवी के बीच आपसी विवाद के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। पत्नी अपने मायके रामपुर में रह रही थी। मामला मिशन शक्ति टीम के संज्ञान में आते ही टीम ने पहल करते हुए दोनों को समझाया-बुझाया और एक-दूसरे का मिलन करा दिया।

पति-पत्नी के पुनर्मिलन से परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई और मिशन शक्ति टीम की सराहना किया। इस प्रयास में एसआई अभिमन्यु राय, कांस्टेबल सुरेश सिंह, महिला कांस्टेबल सोनी पटेल और महिला हेड कांस्टेबल कनक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!