Jaunpur News: बारिश में कच्चा मकान हुआ धराशाई

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: बारिश में कच्चा मकान हुआ धराशाई

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित पट्टीनरेंद्रपुर गांव में बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें घर गृहस्थी का रखा सामान बर्बाद हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की घटना नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि शनिवार लगभग सात बजे के आसपास उक्त गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी फुलगेन का कच्चा मकान बारिश के चलते ढह गया। जिसमें घर गृहस्थी का रखा सारा सामान मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया। हालांकि इस दौरान परिवार के सदस्य बाहर रहने के कारण बाल बाल बच गए।

किसी के हताहत होने की घटना नहीं हुई, पर घर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो जाने से परिवार सदमे में है।घटना की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों को दी गई है।



ads


ads

ads

ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!