- भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
जौनपुर। जौनपुर शहर के सूरज बिहारी कटरा स्थित भाजपा नेता सुधांशु सिंह के आवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन कर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को अजात शत्रु बताते हुए एक कुशल राजनेता बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता टीडी कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे राजनेता थे, जो 4 राज्यों के 6 लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके थे। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बलरामपुर, गुजरात के गांधीनगर, मध्यप्रदेश के ग्वालियर और विदिशा और दिल्ली की नई दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव जीतने वाले वाजपेई जी इकलौते नेता हैं।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के नवाज़ शरीफ के साथ वार्ता के प्रस्ताव को पुरी दृढ़ता के साथ यह कह ठुकरा दिया था कि जब तक एक इंच भी भूमि पाकिस्तान के क़ब्ज़े में होगी, वार्ता नहीं हो सकती। आज जब राजनीतिक कटुता अपने चरम पर है। राजनेता एक दूसरे के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ तक कर रहे हैं ।ऐसे में अटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए जब उन्होंने 1977 में विदेश मन्त्री रहते संसद भवन के गलियारे से पं. नेहरु के चित्र हटाने पर अपनी नाराज़गी प्रकट करते हुए उसे पुनः लगवाया था।
इस मौके पर भाजपा नेता व पूर्व सभासद सुधांशु सिंह, भूपेंद्र सिंह पूर्व जिला मंत्री, डॉ. अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू भगवा वाहिनी, सुरेश अस्थाना जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, गौतम गुप्ता पूर्व नगर महामंत्री भाजपा, ओपी सिंह नेता, आलोक गुप्ता, अनिमेष सिंह, अजय कुमार सिंह, शरद शुक्ला, विमल सिंह, रानू सिंह, आदित्य सिंह निकुम्भ, विवेक सिंह, अवनींद्र यादव, कुँवर आजाद सिंह वीआईपी, निखिल सिंह, राकेश सिंह मुरारी, रजत सिंह, शुभम तिवारी, नितिन सिंह, राघवेंद्र सिंह, गौरव कुमार यादव, संजय सिंह, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्वर्गीय बाजपेई जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन भाजपा नेता रोहित सिंह भारद्वाज ने किया।
.jpg)












