Jaunpur News: घायल दुकानदार की उपचार के दौरान हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

  • सिहौली चौराहे पर बाइक की टक्कर से हुये थे घायल

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिहौली बाजार में बाइक की टक्कर से घायल दुकानदार की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर पुलिस ने आरोपी बाइक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है मौत की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सरौनी पूरबपट्टी केराकत के निवासी 52 वर्षीय रामदुलार यादव शुक्रवार की रात में बाजार से दुकान बंद कर 8 बजे घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह जौनपुर केराकत मार्ग के सिहौली चौराहे के पास पहुंचे थे। इस दौरान लापरवाही से आ रही बाइक चालक ने विपरीत दिशा में आकर टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। उधर धक्का लगने से रामदुलार साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े । गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना लगने पर परिजन आनन—फानन में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गये जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था जहां घायल रामदुलार की मौत हो गई। इसके बाद इसके बाद परिजन मृतक के पुत्र विवेक यादव ने आरोपी बाइक यूपी 62 सीडी 8368 के खिलाफ तहरीर दिया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाइक और चालक की तलाश में जुट गई। उधर परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।


ads


ads


ads

ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!