जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि तहसील बदलापुर में रपटा पुल के ऊपर पानी के तेज बहाव के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी बदलापुर को मौके पर उक्त पुल का स्थलीय निरीक्षण हेतु भेजा गया तथा बैरिकेडिंग करके रास्ता रोक दिया गया है जिससे किसी प्रकार की घटना घटित न हो।
ग्रामसभा कस्तुरीपुर, दुगौली कला के ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि गांव में ग्रामवासियों को सूचित कर दें कि जब तक पानी का प्रवाह तेज है तब तक उक्त पुल से आवागमन न करें, अन्य वैकल्पिक रास्ते से आवागमन करे। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजस्व और पुलिस की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
.jpg)










