Jaunpur News: एसपी इण्टरनेशल स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा राष्ट्रगान

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: एसपी इण्टरनेशल स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा राष्ट्रगान

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरकी में स्थित एसपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार की सुबह स्कूल के प्रबंधक डॉ एसपी यादव की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया।

तत्पश्चात तिरंगा यात्रा स्कूल से निकलकर सरकी सुल्तानपुर होते हुए पुन: स्कूल पहुंची जिसके साथ यात्रा का समापन हो गया। इस दौरान निकली झांकी व छात्र/छात्राओं द्वारा फौजी के पोशाक में देख हर कोई गौरवान्वित महसूस किया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगान व भारत माता की जयघोष से समूचा क्षेत्र सराबोर हो गया।

Jaunpur News: एसपी इण्टरनेशल स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा राष्ट्रगान

स्कूल के प्रबंधक एसपी यादव ने तिरंगा यात्रा में पहुंचे मुख्य व विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एलएस पाठक, शरन लिम्बु, रामपाल यादव, मानवी सिंह, शैलजा अस्थाना, शालू सिंह समेत स्कूल के समस्त स्टाप मौजूद रहे।


ads


ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!