अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। शासनादेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा को नगर पालिका परिसर से पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से होते हुए नगर पालिका परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गयी। तिरंगा यात्रा में पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के अलावा अवर अभियन्ता ओम प्रकाश, सभासदगण, नगर के गणमान्य नागरिक, पालिका के समस्त कर्मचारी शामिल रहे।