अतुल राय/दिलीप कुमार
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड की ब्लाक प्रमुख एवं विकास अधिकारी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम ब्लाक परिसर से भारत माता की जय के नारे लगाते हुये यात्रा जलालपुर चौराहे पर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजीव सिंह बेदी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जगदीश कुमार खण्ड विकास अधिकारी के सानिध्य में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष हाथों में तिरंगा लिये चल रहे थे। पीआरडी जवान लगभग 25 मीटर लम्बा राष्ट्रध्वज लेकर लोग चल रहे थे जो चर्चा का विषय बना हुआ था।
इस अवसर अमित सिंह एडीओ पंचायत, संजय गौड़ ग्राम विकास अधिकारी, संजीव कुमार ग्राम विकास अधिकारी, राहुल मौर्य ग्राम विकास अधिकारी, कौशल सिंह ग्राम विकास अधिकारी, अविनाश सिंह ग्राम विकास अधिकारी, जितेंद्र सरोज ग्राम विकास अधिकारी, दयाशंकर टीए प्रमोद श्रीवास्तव धर्मेंद्र प्रताप सिंह जेईआरएस सहित कार्यालय के समस्त स्टाफ के अलावा सफाई कर्मचारीगण, रोजगार सेवक, समूह की महिलाएं, समाजसेवी दीपक सिंह उर्फ सोनू, दीपक गौतम, विनय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।