तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। अज्ञात ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग श्रीराम निषाद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा बौरयी निवासी श्रीराम निषाद पुत्र स्व. अन्तु निषाद 62 वर्ष प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कुल्फी बेचने के लिये अपने साइकिल पर कुल्फी का बॉक्स रखकर सुजानगंज बाजार में जा रहे थे।
तभी फरीदाबाद स्थित डंगर के तालाब के पास अज्ञात ई रिक्शा के टक्कर से श्री राम निषाद घायल हो गए। स्वजनों द्वारा जब श्री राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही श्रीराम की मौत हो गई।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रमेश कुमार द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर मिली है। जिसके खिलाफ जांच की जा रही है तथा लाश को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
.jpg)










