शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में शासन की महत्वाकांक्षी योजना 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज मड़ियाहूं के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक के निर्देशन तथा महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के संयोजन एवं संचालन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बता दें कि रैली में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स/रेंजर्स सहित भारी संख्या में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी चौराहा, कोतवाली पर पहुँची। चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर एवं भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त रैली पुनः महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचकर महाविद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राजकिशोर तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पूर्ण हुई। वंदेमातरम, जय हिंद, घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा आदि नारों के उत्साह एवं ओजपूर्ण उद्घोष से पूरा मड़ियाहूँ बाज़ार गुंजायमान हो उठा।
प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने हर घर तिरंगा अभियान की सराहना की और इसके महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तिरंगे की शान एवं हर भारतीय के गौरव को वैश्विक पटल पर मजबूती प्रदान करने में यह अभियान एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ है।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक, उप प्राचार्य प्रो. आंजनेय पाण्डेय, वरिष्ठ आचार्य प्रो. अजय वर्मा, प्रो. सुमन सिंह ने किया। रैली में डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. श्याम दत्त दुबे, डॉ. विवेक कुमार मिश्र, डॉ. जेपी दुबे, डॉ. उमेश राव, डॉ. प्रणव वर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. हौसिला पाण्डेय, डॉ. देवेंद्र उपाध्याय, डॉ. बृजेश कुमार चौबे, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ. विवेक प्रजापति, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. शिवपूजन कुरील, डॉ. सुशील मिश्र, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. मनोराम, डॉ. दया सिन्धु, डॉ. सुजीत पटेल, डॉ. जीतेन्द्र सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpg)











