मुख्य अतिथि जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडे ने संगठन द्वारा लगाए गए ट्री गार्ड की सराहना की और कहा कि पेड़ लगाने से ज्यादा उसकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित औषधि व्यवसायियों से कहा कि उन्हें यह अभियान निरंतर जारी रखना चाहिए। अपने घर, बाहर जहां भी स्थान हो वहां छायादार, फलदार और औषधीय गुण वाले वृक्षों को लगाना चाहिए और साथ में उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाना और महत्वपूर्ण है। श्री पांडेय ने कहा कि संगठन के वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभाग भी अपना पूरा सहयोग देगा। संगठन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन द्वारा पूरे जनपद में एक साल में 1000 वृक्ष ट्री गार्ड के साथ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेंद्र निगम ने किया। कार्यक्रम में संगठन के संयोजक दिलीप जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्या, सुधांशु गुप्ता, दिनेश मौर्या, सुनील श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, संतोष मौर्या आदि मौजूद रहे।
.jpg)
