- अध्यक्ष रजनीश चौबे एवं महामंत्री चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया आह्वान
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मण्डल कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे। हरिगोविंद इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा जफराबाद बाजार होते हुए शहीद स्मारक स्थल हौज पहुंची जहां पुष्पांजलि अर्पण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह रहे जिन्होंने उपस्थित लोगों के बीच अपने उद्बोधन में लोगों से अपील किया कि भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर 15 अगस्त को अपने घर पर सब लोग तिरंगा फहरायें और आजादी का उत्सव मनायें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ पाल, कमलेश प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश जायसवाल, शीतल प्रसाद गिरी, सर्वेश सिंह, प्रिंस सिंह, दिव्यांश सिंह, सोनू शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद प्रमोद बरनवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।