अरविन्द यादव
चन्दवक, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को बिशनपुर (बजरंगनगर) में स्थित सुमित्रा शिक्षा संस्थान स्कूल व माउंट लर्नर एकेडमी स्कूल में शान के साथ ध्वजारोहण किया गया।प्रबंधक अनुपम कुमार सिंह एवं माउंट लर्नर स्कूल के प्राचार्य अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर शूरवीरों के बलिदान को याद कर मौजूद लोगो को एकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिसर में देशभक्ति के गीतों व नारों से गूंज उठने के साथ ही एकता का संदेश देने वाला माहौल नजर आया।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा कर चले हम फिदा,ए मेरे वतन के लोगों,सारे जहां से अच्छा जैसे गीतों और कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया।नन्हे मुन्ने बच्चों ने आजादी के मतवालों की वेशभूषा में मंच पर आकर उनके बलिदान की कहानियों को जीवंत कर दिया।
बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई है।साथ ही छात्रों से देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व डोभी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडये, रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट परमहंस सिंह, पूर्व प्रधान श्याम नारायन सिंह, अध्यापक मनोज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, देव जी, प्रमोद यादव, धीरज सिंह, विनीत पाल समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय चेयरमेन शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की और संचालन माउन्ट लर्नर एकेडमी स्कूल की सीमा सिंह ने किया।
.jpg)












