मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज दशरथपुर समाधगंज में मेंहदी प्रतियोगिता में महजबीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो कुमारी ब्यूटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को उक्त विद्यालय में सहायक अध्यापक गीता यादव व ट्विंकल चौबे के नेतृत्व में विद्यालय के छात्राओं का मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां 35 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
कक्षा 7 की छात्रा महजबीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो द्वितीय स्थान पर कक्षा 10 की छात्रा कुमारी ब्यूटी सरोज आयी। साथ ही तीसरे स्थान पर कक्षा 10 की छात्रा अंजली बिन्द ने बाजी मारी।
.jpg)










