- गूंजता रहा वंदे मातरम एवं हिन्दुस्तान जिन्दाबाद का उद्घोष
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई।
चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान एवं अधिशासी अधिकारी विजय सिंह की मुख्य उपस्थिति में कार्यालय के कर्मचारियों ने हाथ में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान सभी कर्मचारियों द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घोष लगता रहा।
तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से होकर पूरे कस्बे तक भ्रमण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, ईओ विजय सिंह, ओवैश खान, शाहनवाज अली, राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव आदि मौजूद रहे।
.jpg)










